अयोध्या: अब नहीं चलेगा बहाना, टैबलेट से ही हाजिरी है लगाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंपोजिट ग्रांट से 1500 और 3000 की धनराशि स्वीकृत

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टेबलेट के संचालन का हल निकल चुका है। अब विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से सिम और इंटरनेट डाटा की सुविधा मिलेगी। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में जो टेबलेट दिए गए थे, इसके माध्यम से ऑनलाइन कार्य और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जानी थी। ऐसे में बिना इंटरनेट और सिम के टेबलेट देने का शिक्षक लंबे समय से विरोध कर रहे थे। यही नहीं, कई बार इस संबंध में बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा गया। अब प्रत्येक विद्यालय में दिए गए टेबलेट के लिए सिम और इंटरनेट डाटा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
 
इसके लिए स्कूलों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से यह सुविधा ली जाएगी। कंपोजिट ग्रांट से एक टेबलेट के लिए अधिकतम 1500 रुपये और दो टेबलेट के लिए 3,000 रुपये खर्च की अनुमति प्रदान की जा रही है। इसका समायोजन विद्यालय को प्राप्त होने वाले अनुदान से किया है। बीएसए संतोष कुमार राय का कहना है कि दिए गए टेबलेट के सिम और इंटरनेट डाटा की खरीद कंपोजिट अनुदान से की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर हाल में टैबलेट से हाजिरी लगाई जानी है। जिले में 1792 परिषदीय विद्यालयों में करीब 12 हजार शिक्षक तैनात हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: पूर्व BSP विधायक मीता गौतम Congress में शामिल, बाराबंकी में तनुज पुनिया को देंगी समर्थन

संबंधित समाचार