Kanpur Dehat Accident: कार से टकराने के बाद डंपर से भिड़ी प्राइवेट बस, मची चीख-पुकार, हादसे में तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में हादसे में तीन घायल हो गए

कानपुर देहात, अमृत विचार। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर के पास झांसी से कानपुर जा रही निजी शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंपर से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

शनिवार की सुबह झांसी से सवारियां लेकर प्राइवेट शताब्दी बस कानपुर जा रही थी। अभी बस झांसी-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर के पास पहुची थी। तभी अनियंत्रित होकर आगे जा रही कार से टकराने के बाद आगे मुड़ रहे डंपर से भिड़ गई। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 

बस में करीब बीस यात्री सवार थे। मौके का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल उज्जैन से उन्नाव जा रहे दीपक दीवान, उनकी मां सरोज व पुत्र दक्ष दीवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

जबकि मामूली रूप से चुटहिल यात्री दूसरे वाहन से आगे की ओर रवाना हो गए। कोतवाल ने बातया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- LIVE PM Modi Kanpur Road Show: पीएम मोदी पहुंचे कानपुर...चकेरी एयरपोर्ट से निकला काफिला, गुमटी गुरुद्वारा में माथा टेक कर रोड शो की करेंगे शुरुआत

संबंधित समाचार