लखीमपुर-खीरी: फेसबुक पर धर्म और महिलाओं को लेकर की अभद्र टिप्पणी, लोगों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना धौरहरा क्षेत्र में एक युवक ने हिंदू धर्म और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिसके वायरल होते ही लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कस्बे के एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धौरहरा कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नंद किशोर जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सफीक अहमद नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर हिंदू धर्म, तीर्थ स्थलों और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

आरोपी इससे पूर्व भी हिंदू धर्म विरोधी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने की कोशिश कर चुका है। आरोपी के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। उन्होंने थाना धौरहरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: घनश्याम हत्याकांड...हत्यारोपी पत्नी का चालान, प्रेमी नहीं आया हाथ

 

संबंधित समाचार