लखीमपुर-खीरी: घनश्याम हत्याकांड...हत्यारोपी पत्नी का चालान, प्रेमी नहीं आया हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना धौरहरा पुलिस ने गांव रानीपुरवा निवासी घनश्याम हत्याकांड में हिरासत में ली गई। हत्यारोपी पत्नी का चालान कर दिया है, जबकि उसके प्रेमी को पुलिस पांचवे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

गांव रानीपुरवा मजरा हौकना मटेरा निवासी घनश्याम (45) ने 30 अप्रैल की रात अपनी पत्नी संगीता को उसके प्रेमी अर्जुन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इस पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घनश्याम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अगले दिन चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला था।

पुलिस ने पत्नी संगीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी थी। तब से पुलिस उसके प्रेमी अर्जुन को तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी संगीता देवी का चालान कर दिया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: लूट की योजना बनाते सात अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार