अमरोहा: मकान बनाने के पैसे मांगने पर राजमिस्त्री को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिडौली, अमृत विचार। राजमिस्त्री द्वारा पैसे मांगने पर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों ने जातिचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद आरोपियों समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 यह मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना का है। दरअसल यहां के रहने वाले कामिल ने दिसंबर 2023 में मकान बनाने का ठेका गांव पूरनपुर निवासी राजमिस्त्री सोमपाल उर्फ सोनू को दिया था। इस दौरान निर्माण के लिए 130 रुपए फिट का रेट तय  हुआ था। जब मकान बनकर पूरा हो गया तो सोमपाल ने अपनी मजदूरी के बकाया डेढ़ लाख रुपए मांगे। 

आरोप है कि काफी दिन तक कामिल रुपए देने को लेकर बहाने बाजी करता रहा। इस दौरान सोमपाल को उसने रुपए नहीं दिए। इसके बाद बीती 25 फरवरी को सोमपाल अपने गांव के कुछ लोगों को लेकर कामिल के घर रुपए मांगने गया तो कामिल ने पैसे देने से मना कर दिया और अपने भाई नासिर व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। 

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी कामिल और नासिर के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढे़ं- अमरोहा: डेढ़ साल के बच्चे को पिकअप ने कुचला, मेरठ ले जाते समय मौत

 

 

संबंधित समाचार