संतकबीर नगर: आपसी विवाद में सगे भाई के सीने में कैंची घोंप कर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीर नगर। संतकबीर नगर जिले के मेहदावल क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि मेहदावल थाना क्षेत्र के बीमापुर गांव में रविवार की रात राम विलास गौर (26) और उसके भाई शंकर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

बात बढ़ने पर शंकर ने राम विलास के सीने में कैंची घोंप दी। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी भाई शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में की गई तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार