भीषण गर्मी ने किया बेहाल...प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। मई के पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं आगरा में भी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच जाने से आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी ने अपने तेवर मार्च के अंतिम सप्ताह से ही दिखाने शुरू कर दिए थे। अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे आगे गर्मी ज्यादा पड़ने का अंदाज हो गया था। 

रविवार को सुबह से ही सूर्य की तपिश तेज हो गई। 10 बजे तक सूरज की किरणें तन झुलसाने लगीं तो दोपहर 12 बजे करीब लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 2 बजे के करीब प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

धूप की तीव्रता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि ट्रैफिक लाइट पर 30 से 60 सेकंड का समय काटने में भी दोपहिया वाहन चालकों को चक्कर महसूस होने लगे। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। गर्मी के मीटर में आगरा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections 2024: UP में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, इन 10 सीटों पर होगी कल वोटिंग

 

संबंधित समाचार