'भाजपा के इशारे पर एक और साजिश', केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश पर AAP ने कहा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश भाजपा के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ एक और साजिश है। 

राजनिवास के सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से कथित तौर पर धन प्राप्त करने को लेकर केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यह भाजपा के इशारे पर केजरीवाल के खिलाफ एक और साजिश है। वे दिल्ली की सभी सात सीट पर हार रहे हैं और लोकसभा चुनाव में हार के डर से घबरा गए हैं।" 

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल

संबंधित समाचार