बरेली: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कर्फ्यू जैसा माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली में आज मतदान दिवस के उपलक्क्ष में शहर की प्रमुख बाजार से लेकर गली मोहल्लों में दुकानें बंद रहीं। जहां से गुजरने समय लोगों को जाम से जुझना पड़ता था। ऐसे स्थानों पर दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा नजर आया। मानों ऐसा लग रहा हो जैसे कर्फ्यू लगा हुआ हो। 

कई जगह लोग चुनावी की चर्चा करते नजर आए। शहर के चौपुला चौराहा, स्टेशन रोड, समेत रोडवेज, पीलीभीत बाईपास सैटेलाइट बस अड्डा आदि पर केवल एक आद वाहन ही गुजरते नजर आए। रोडवेज मार्केट में भी केवल सन्नाटा ही नजर आ रहा था। रोडबेज बस अड्डे पर कुछ ही राहगीर नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: शख्स ने 8 माह की गर्भवती पत्नी और तीन साल की बेटी को नहर में फेंका, मायके वालों को हादसा बताकर आरोपी हुआ फरार

संबंधित समाचार