बरेली के होनहारों ने नीट में लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेट टेस्ट (नीट) का रिजल्ट घोषित हो गया। इस रिजल्ट में बरेली के बच्चों ने भी अपना शानदार परचम लहराया। वसंत बिहार की रहने वाले दो सगे भाई बहनों ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। इनके पिता रेलवे में एक लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन के …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेट टेस्ट (नीट) का रिजल्ट घोषित हो गया। इस रिजल्ट में बरेली के बच्चों ने भी अपना शानदार परचम लहराया। वसंत बिहार की रहने वाले दो सगे भाई बहनों ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। इनके पिता रेलवे में एक लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। वहीं, रामपुर की रहने वाली महक सिंह ने 700 में से 661 नंबर पर पाकर परचम लहराया है। अब वह न्योरोलॉजिस्ट बनकर अपना सपना पूरा करना चाहती हैं।

ओमेगा क्लासेज की छात्रा अजकी फात्मा और उनके छोटे भाई मोहम्मद सुब्हान ने नीट में सफलता प्राप्त की है। इसका श्रेय उन्होंने ओमेगा क्लासेज के एमडी मो कलीमुद्दीन को दिया। रोड नंबर 1 वसंत विहार की रहने वाली अजकी ने वर्ष 2017 में केवी एनईआर से 93 फीसदी अंक साथ इंटरमीडिएट किया था। अपने तीसरे प्रयास में अजकी ने सफलता पाई है। अजकी के 650 अंक आये हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 3758 है। जबकि सुब्हान ने 645 अंक प्राप्त किए। उनकी आल इंडिया रैंक 4927 है। अजकी ने बताया कि उनके मां रिजवाना हाउस वाइफ हैं और पिता रियासत अली डीजल लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन हैं।

अपने खानदान से बनेगी पहली डॉक्टर
शहर के बांस मंडी इलाके में रहने वाली फरहत जहां ने नीट परीक्षा में 642 अंक पाकर सफलता हांसिल की है। मगर इसका श्रेय वह ओमेगा क्लासेस के एडी मोहम्मद कलीमुद्दीन को देती है। फरहत लगातार गरीबी से जूझ रही है। फरतह के पिता मोहम्मद असगर लोहे का काम करते है। जिसकी वजह से कलीमुद्दीन ने बीते 5 वर्ष में उनसे एक भी पैसे की फीस नहीं ली। बल्कि लगातार उनकी आर्थिक मदद की। फरहत पिछले वर्ष बीएएमएस में सेलेक्ट हो गई थीं। उसके बाद भी कलीमुद्दीन ने उन्हें एमबीबीएस की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। पांचवे प्रयास में फरहत ने एमबीबीएस के लायक अंक और रैंक प्राप्त की। इस बार उनकी 5348 वीं रैंक आई है।

संबंधित समाचार