बरेली: प्रतिबंध के बावजूद ईवीएम में वोट डालने की फोटो खीचीं, तस्वीरें सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव के दौरान मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक थी लेकिन इसके बावजूद कई लोग मोबाइल लेकर पहुंच गए और ईवीएम में मतदान करने की फोटो खींची। कई युवाओं ने मतदान करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। ऐसे में पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिन मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल ले जाए गए हैं, उनकी जांच की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-बरेली: मतदान से वंचित रह गए कई पुलिसकर्मी, नाराजगी की जाहिर

संबंधित समाचार