लखीमपुर-खीरी: चोरी की बाइक समेत एक नेपाली युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है। एसओ संपूर्णानगर निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस बसही बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। 

इसी बीच बिना नंबर प्लेट लगी बाइक लेकर जा रहे नेपाल के जिला कंचनपुर के थाना आईबीआरडी  के गांव रामबस्ती निवासी अविनाश गुरुड़ को रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो वह बाइक के कागज नहीं दिखा सका। तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।

ये भी पढे़ं- 'मतदाताओं ने गलती की तो राम मंदिर में 'बाबरी' नाम का ताला लग जाएगा', लखीमपुर में बोले अमित शाह 

 

संबंधित समाचार