सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। जयसिंहपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में बुधवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे पर झूलता पाया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत दरपीपुर गांव निवासी सर्वेश ने करीब पांच वर्ष पूर्व गांव के ही युवती रीता से शादी की थी। शुरुआत के कुछ दिन दोनों का जीवन हंसी खुशी बीता, लेकिन उसके बाद से दोनों में खटपट होने लगी।मंगलवार की रात सर्वेश और रीता में झगड़ा हुआ।

काफी देर बाद विवाद के बाद रीता अपने कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। सुबह रीता का शव कच्चे मकान में बांस की लकड़ी पर साड़ी के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मजिस्ट्रेट प्रदीप मिश्रा, कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज सेमरी संजय कुमार राय, बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज रामराज मौके पर पहुंचे। शव को अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल प्रेम चंद्र सिंह ने बताया कि अभी मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़े: रेडक्रॉस दिवस पर श्रावस्ती में आपदा मित्रों ने किया रक्तदान, बनाया सबसे बड़े कैंप का रिकार्ड

संबंधित समाचार