सीएम मोहन यादव ने सैम पित्रोदा के बयान को बताया निंदनीय, कहा- कांग्रेस को इसके लिए पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को निंदनीय बताते हुए आज कहा कि कांग्रेस को इसके लिए पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। डॉ यादव ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का आज एक बयान सामने आया है, जिसकी वे कठोर शब्दों में निंदा करने हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इसके साथ ही  पित्रोदा का इस्तीफा भी लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह दृष्टिकोण शर्मनाक है और कांग्रेस हमेशा से ऐसा करती आयी है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस इसके लिए देश की जनता से माफी मांगेगी। 

ये भी पढे़ं- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

 

 

संबंधित समाचार