रामपुर : दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर शौहर ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने शाहबाद थाने में पति सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अनम का कहना है कि उसका निकाह दो वर्ष पहले मिलक निवासी वकील अहमद से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा,लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी।

मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। कुछ दिन पहले पति ने तलाक देकर पत्नी को भगा दिया। वह मायके आ गई और उसने पूरे मामले से अपने परिजनों को रूबरू कराया। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : बारात चढ़त के दौरान दूल्हे को मारी गोली, मची अफरा-तफरी...जानिए फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार