लखनऊ से हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई पहली फ्लाइट, बरसाए फूल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से गुरुवार को हज यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट सऊदी अरब के लिए रवाना हुई। कल रात से ही यात्री बड़ी तादात में हज हॉउस पहुंचे थे। सुबह फ्लाइट में सवार होने पहुंचे यात्रियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया।

गुरुवार को पहली फ्लाइट में 285 यात्री हज के लिए सऊदी के लिए रवाना हुए। बता दें कि इस बार पूरे प्रदेश से 18,010 लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जायेंगे। इनमें से  8,080 यात्रियों को लखनऊ से रवाना किया जाएगा। हज यात्रा पर जा रहे लोगों ने कहा कि हम सब मुल्क में अमन के लिए दुआ करेंगे।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: खाकी के दामन पर लग रहे रिश्वतखोरी के सबसे ज्यादा दाग, राजस्वकर्मियों पर कार्रवाई का आंकड़ा भी है दूसरे पायदान पर

संबंधित समाचार