रुद्रपुर: गला नहीं, बल्कि मुंह दबाकर की थी करिश्मा की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। करिश्मा हत्या एवं सुनील आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने अपनी तफ्तीश को तेज कर दिया है। डॉक्टरों की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां युवती की मौत का कारण दम घुटने से हुई है। वहीं युवक की मौत का राज फंदा लगने से होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद हत्याकांड एवं आत्महत्या से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने अपनी पूछताछ शुरू कर दी है।

बताते चलें कि गांव चदुआ बरेली के रहने वाले 23 वर्षीय सुनील कुमार का शव लटका और 19 वर्षीय करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि पहले सुनील कुमार ने अपनी बहन का रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि दोनों भाई-बहन चार दिन पहले ही सिंह कॉलोनी नंबर दस स्थित किराए पर आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्याकांड एवं आत्महत्या को लेकर पुलिस के मन में संशय था।

गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि करिश्मा की हत्या मुंह दबाकर की गयी थी। जिसमें तकिया या फिर हाथ से मुंह दबाने की आशंका जताई गई है, जबकि सुनील कुमार की मौत का कारण हैंगिंग यानी फांसी का फंदा है। करिश्मा की मौत के 20 मिनट बाद ही सुनील द्वारा मौत को गले लगाने की प्रबल संभावना जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या-आत्महत्या पर उठ रहे संदेह के बादल छट गए है। इसके बाद पुलिस ने भाई-बहन मौत प्रकरण की जांच तेज करते हुए स्वजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार