बरेली: भाजपा नेता से डायल 112 पर तैनात सिपाही ने की अभद्रता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झगड़े के दौरान समझौता कराने पहुंचे भाजपा नेता को भारी पड़ गया। उसके साथ डायल 112 पर तैनात सिपाही ने अभद्रता की। इस मामले में भाजपा नेता ने सिपाही के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव अमृता निवासी विपिन गंगवार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता है। विपिन ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले मदन के घर पर उसके रिश्तेदारों का आपस में झगड़ा हो गया। उन लोगों ने पुलिस के डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। इस दौरान मदन के बेटे कपिल ने उसे फोन कर बताया कि वह आकर समझौता करा दे। वह उनके घर पर समझौता कराने गया था। 

इस दौरान वहां मौजूद डायल 112 पर तैनात सिपाही से उसने कहा कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकता है। यह बात सुनते ही सिपाही खौल गया और उसके साथ अभद्रता कर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस मामले में विपिन अपने साथियों के साथ आज थाने पहुंचा और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पति शराब पीकर बनाता है अप्राकृतिक संबंध...जेठों से भी कराया गैंगरेप, विरोध करने पर पत्नी को सिगरेट से दागा

संबंधित समाचार