Etawah Crime: नहर पुल के पास मिला महिला का अधजला शव...इलाके में फैली सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में नहर पुल के पास महिला का अधजला शव पड़ा मिला

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली पुलिस महकमे में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब ऊमरसेंडा मल्होसी गंग नहर किनारे मल्होसी पुल के निकट ग्राम नगला मुलू के सामने नहर पटरी सड़क के किनारे बने झाड़ी युक्त एक खड्ढे में करीब 20 वर्षीय अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों व आस पास के ग्रामीणों ने देखा।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साथ जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मौजूद ग्रामीण व राहगीरों से शिनाख्त नही हो सकी। 

ग्रामीणों ने बताया की उनका ही नही बल्कि कई गांवों के सैकडों ग्रामीणों का सुबह से देर शाम तक उक्त मार्ग से आवागवन रहता है, हत्यारों ने बीती रात्रि ही इस घटना को अंजाम दिया है घटनास्थल पर जमीन की घास सहित पास की पतेल चली हुई है जिससे प्रमाणित होता है की महिला के शव को आग के हवाले इसी स्थान पर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शव के पास मिली जूती, पैरो में पायलें

फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल से मृतका के शव के पास से कुछ आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। वहीं फोरेंसिक टीम को शव के पास से महिला की एक जूती और पैरों में पायलें मिलीं हैं, जिससे मृतक महिला के शव की शिनाख्त सम्भव हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में राहुल बोले- मोदी ने अडानी को सौंपा देश का खजाना और आपसे कहते पकौड़ा बेचो, अखिलेश ने कहा- चौथा चरण करेगा BJP का बैलेंस खराब

संबंधित समाचार