बहराइच: बंद हुआ भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन, चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। जिले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान से पूर्व भारत नेपाल सीमा पर आवागमन बंद कर दिया गया। सीमा पर बंदी 72 घंटे तक जारी रहेगी। 13 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद शाम को पुनः आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। देश में चलने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बहराइच जनपद में भी मतदान होगा।

13 मई को आयोजित मतदान से पूर्व भारत नेपाल सीमा को सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार शाम पांच बजे से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा के बंद होने से दोनों देश के नागरिकों का सामान्य आवागमन भी पूरी तरह से बंद हो गया है। अब लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद 13 मई को शाम पांच बजे के बाद से पुनः आवागमन शुरू कर दिया जायेगा।

6

इस दौरान भारत नेपाल सीमा पर सामान्य आवागमन पूरी तरह से 72 घंटे बंद रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य  आवागमन बंद हुआ है। लेकिन दोनों देशों के बीच इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति ही संचालित रहेंगी। जिसमें दवा, तेल और खाद्यान्न सामग्री शामिल हैं।

वाहनों की लगी कतार

भारत नेपाल सीमा को जिले में आयोजित चुनाव को देखते हुए बंद किया गया है। इसके चलते प्राइवेट वाहनों की कतार लग गई है। सीमा के इस पार और उस पर लंबी लाइन वाहनों की लगी है। अब यह वाहन 13 को शाम छह बजे ही आवागमन कर सकेंगे।

पूरी तरह से मुस्तैद हैं जवान

भारत नेपाल सीमा पर आवागमन शाम को पांच बजे से बंद हो गया है। चुनाव से पूर्व और चुनाव के अंतराल में एसएसबी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा में लगे हैं। बिना जांच के किसी को प्रवेश नहीं मिल रहा है। जिले के लोग मतदान अवश्य करें। उनकी सुरक्षा और संरक्षा हमारी जिम्मेदारी है.., गंगा सिंह उदावत कमानडेंट।

संबंधित समाचार