कासगंज: जिले भर में ब्राह्मण बंधुओं ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को जिले में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर एवं कस्बों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। समाज बंधुओं ने कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना की। हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। शहर के बड़ी होली स्थित परशुराम मंदिर पर हवन के बाद भंडारा हुआ।

ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के गली पचौरियान स्थित कपिल मुनी धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, महासचिव चंद्रभूषण द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष हरीश पाठक ने समाज की एकता पर बल दिया और भगवान परशुराम तस्वीर पुष्प चढ़ाए एवं हवन यज्ञ में समाज बंधुओं के साथ आहुति दी।

रामअवतार शर्मा,  किशन चंद्र शर्मा, अरविंद पांडे,  दुर्गेश दुबे, विशाल पांडे, गोपाल पांडे, दिनेश मिश्रा, नीरज भारद्वाज, महेश दीक्षित, अमित पाठक, सुबोध भारद्वाज,  विकास अवस्थी, अनुपम त्रिपाठी,  ईशू शर्मा, मयंक गौतम, विवेक वशिष्ठ, संदीप मिश्रा,  सुनहरी लाल, योगेश भारद्वाज, आदित्य दीक्षित, प्रेम शंकर, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा,  राकेश मिश्रा, गजेंद्र वशिष्ठ, विष्णु वेद प्रकाश,  हरिओम ,संदीप मिश्रा , राघवेन्द्र शर्मा,  अनिल गौतम, जितेंद्र गौतम मौजूद रहे। शहर के बड़ी होली स्थित परशुराम मंदिर पर सुबह भगवान का हवन हुआ। दोपहर को भंडारा कराया गया। 

जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। योगेश चंद्र गौड़, डा. नवीन गौड़, डा. अखिलेश चंद्र गौड़, चकरेश गौड़, निम्मू गौड़, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, अमरेश चंद्र गौड़, विनीत शर्मा, मौजूद रहे। शहर के आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोग ने भगवान पर परशुराम का दुग्धाभिषेक किया। उसके बाद हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया। 

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिला पुरुषों ने  बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। दोपहर बाद भंडारा हुआ। सुदेश शर्मा, अनुपम त्रिपाठी ,बिल्लू पंडित, सुमित उपाध्याय, मोनू शर्मा, अरविंद पांडे, दिनेश मिश्रा, प्रमोद ,सरला देवी, सरिता शर्मा, मुन्नी भारद्वाज, रेशम देवी, रजनी उपाध्याय, रोहिणी आचार्य, रानू, स्वाति पचौरी, संध्या मिश्रा, बीर मिश्रा मौजूद रहे। 

तीर्थ नगरी में जगह जगह हुए अनुष्ठान 

सोरों : तीर्थ नगरी सोरों के हरि की पौड़ी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सुबह भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक किया। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने भगवान परशुराम मंदिर दुग्धाभिषेक किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन में आहुतियां दी।  

आरती उतारकर फूल माला पहनकर पूजन किया। पंडित धमधर शास्त्री ने विधि विधान से हवन और अभिषेक कराया। शाम को भगवान परशुरामजी की महा आरती की गई। शरद पांडेय, अभिषेक, राजकुमार दीक्षित, जयप्रकाश त्रिवेदी, राहुल भारद्वाज, सतीश चौधरी, सौरव उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, शशांक दीक्षित, गंगा विष्णु, शरद दुबे, अभिषेक वशिष्ठ, अशोक पांडेय, सुरेश चंद्र पाटियात, अतुल तिवारी, सत्यम चतुर्वेदी, जयकिशन तिवारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: बाइक सवार मित्रों पर चलाई गोली, एक गंभीर रूप से घायल...अफसरों ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार