CM योगी की बहराइच जनसभा में पहुंचे कई दर्जन बुलडोजर, खूब बजी तालियां-देखें Video 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रमपुरवा बाग में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पर बाबा के समर्थकों ने उनका स्वागत बुलडोजर से किया।

जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के लिए पहुंचे। महसी तहसील के ग्राम पंचायत रमपुरवा बाग में आयोजित सभा में दोपहर साढ़े तीन बजे जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे। वैसे ही मुख्यमंत्री के स्वागत में बुलडोजर गीत शुरू हुआ। वहीं मैदान के हिस्से में एक दर्जन से अधिक बुलडोजर खड़े रहे। साथ ही बदमाशों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई को दर्शाया गया। दर्जनों की संख्या में मौजूद बुलडोजर के ऊपर लोग खड़े मुख्यमंत्री का स्वागत करते दिखे। सुरक्षा के लिए पीएससी और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -परशुराम जन्मोत्सव : हरदोई में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

संबंधित समाचार