बरेली में किशोरी से गैंगरेप, हाथ पैर बांध ट्राली के नीचे फेंका

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद ट्राली से फेंकने की घटना सामने आयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी का अपहरण कर उसके साथ पैर बांध कर दुष्‍कर्म कि‍या गया।

परिजनो ने किशोरी को बीती रात में तलाश किया लेकिन शुक्रवार को वह एक ट्रॉली के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। कोतवाली में शुक्रवार को एक महिला समेत दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर पर दो नामजद समेत तीन लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। नामजद आरोपियों में एक महिला भी है।

उन्होने बताया कि फरीदपुर में एक गांव में बीती रात एक महिला ने गांव के एक युवक से किशोरी की फोन पर बात करवाई और किशोरी फोन पर बात करते करते अपने मकान से बाहर रात्रि करीब साढे ग्‍यारह बजे चली गई।

बताते है कि गांव के युवक किशोरी को घर से थोड़ी दूर ले गया वहां पर पहले से ही एक युवक और मौजूद था। दोनों युवकों ने बारी बारी से किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया और किशोरी के हाथ पैर बांध कर फरार हो गये।

बताते है कि भोर करीब साढे तीन बजे ट्रॉली के नीचे हाथ पैर बंधे बेहोशी की हालत में किशोरी पड़ी मिली। जब किशोरी को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। किशोरी ने दो नाम बता दिये लेकिन एक व्‍यक्ति को नहीं पहचान सकी पुलिस ने सामूहिक दुष्‍कर्म की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। रामसेवक, प्रभारी निरीक्षक थाना फरीदपुर ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें का काम कर रहीं हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए रिश्तेदार ने चोरी किया ATM कार्ड, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जॉर्गस पार्क की बदहाली पर ब्लैकलिस्ट होगी फर्म: क्षतिग्रस्त पाथवे, सूखे पौधे मिलने पर जब्त होगी सिक्योरिटी
सीफूड एक्सपोर्ट में भारत ने रचा इतिहास, 72,000 करोड़ का रिकार्ड निर्यात, फ्रोजन झींगा बना विदेशी कमाई का सबसे बड़ा जरिया
'क्या पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं?' अक्षय ओबेरॉय की 'लव लॉटरी' के जरिए जेंडर से जुड़ी धारणाओं को देंगे चुनौती
'भारत-जर्मनी के बीच रक्षा संबंध होंगे मजबूत', बर्लिन में जर्मन सांसदों को संबोधित कर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
पहलगाम हमले की बरसी: कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी, महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात