शिल्पा शेट्टी ने केदारनाथ धाम में किए बाबा भोलेनाथ के दर्शन, बड़ी-सी स्माइल के साथ परिवार संग दिए पोज 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार वालों के साथ केदारनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। अक्षय तृतीया के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ की शरण में केदारनाथ पहुंची थीं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन शिल्पा शेट्टी ने भोलेनाथ के दर्शन किये।

केदारनाथ से शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी, मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थीं। वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी, माथे पर चंदन, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल के साथ बेटी शमिशा को गोद में उठाए अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज करती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/C6x-UkOLgjj/

शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।शिल्पा शेट्टी केदारनाथ धाम से पहले अपनी मां और बहन के साथ कामाख्या मंदिर गई थीं। 

बता दें कि केदारनाथ धाम से पहले अपनी मां और बहन के साथ शिल्पा शेट्टी माता कामाख्या मंदिर गई थीं। एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। दोनों मंदिरों के दर्शनों से पहले एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा ई़़डी संपत्ति जब्त मामले में खूब सुर्खियों में रहे हैं। ईडी ने बीते महीने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

ये भी पढ़ें : सुपरहिट फिल्म 'सरफरोश' के सीक्वल में काम करना चाहते हैं आमिर खान, जानिए क्या बोले?

 

 

संबंधित समाचार