लंबी ‘छलांग’ मारने के लिए तैयार हैं राजकुमार राव और नुसरत भरुचा, ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर मजेदार होने के साथ-साथ बहुत ही मोटिवेटिंग है। इस ट्रेलर को देखकर आपके बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत टीचर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके साथ-साथ इस फिल्म में …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर मजेदार होने के साथ-साथ बहुत ही मोटिवेटिंग है। इस ट्रेलर को देखकर आपके बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत टीचर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके साथ-साथ इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अयूब , इला अरुण और जतिन सरना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस ट्रेलर को अमेजॉन द्वारा वर्चुअली रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ-साथ डायरेक्टर हंसल मेहता, प्रोड्यूसर अजय देवगन, लव रंजन, फिल्म प्रेजेंटर भूषण कुमार और अंकुर गर्ग ने इवेंट को ज्वॉइन किया। इवेंट के दौरान सभी ने अपनी स्कूल लाइफ से जुड़ी कई मजेदार और खास यादें शेयर कीं।
उत्तरी भारत के एक सरकार अनुदानित स्कूल के एक पीटी मास्टर की मजेदार लेकिन बेहद प्रेरणादायी सफर की कहानी है। मोन्टू (राजकुमार राव) एक सामान्य पीटी मास्टर है जिसके लिए यह केवल एक नौकरी है। लेकिन जब हालात नीलू (नुसरत भरुचा) सहित, जिसे वो प्यार करता है, उन सभी चीजों को दांव पर लगा देते हैं जो मोन्टू के लिए मायने रखते हैं, तो मोन्टू को वह करना पड़ता है जो उसने कभी नहीं किया – सिखाना।
