गोंडा: उपस्थिति रजिस्टर कमरे में ले जाने पर प्रधानाध्यापिका ने सहायक शिक्षिका को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय संझवल शनिवार को कुरुक्षेत्र बन गया। अटेंडेंस रजिस्टर को अपने कमरे में ले जाकर हस्ताक्षर करने से नाराज प्रधानाध्यापिका ने अपनी सहयोगी शिक्षिका के साथ मिलकर अपने ही स्कूल की सहायक शिक्षिका की डंडे पिटाई कर दी। इस पिटाई से पीड़ित शिक्षिका की घायल हो गयी। उसके हाथ की चूड़ी भी टूट गयी। पीडित शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरगूपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इटियाथोक की रहने वाली नेहा जैन क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय संझवल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। कहकशां बेगम इस स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। नेहा जैन के मुताबिक शनिवार का समूह करीब सात बजे स्कूल पहुंचने पर उपस्थिति रजिस्टर लेकर अपने कमरे में गयीं और सहयोगी अध्यापक प्रिया वर्मा के साथ हस्ताक्षर बनाने लगीं। इसी दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां बेगम अपनी सहयोगी शिक्षिका तरन्नुम परवीन के साथ उनके कमरे में पहुंची और नेहा पर डंडे से हमला कर दिया। नेहा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए नोच खसोट कर उसे घायल कर दिया। नेहा का कहना है कि पिटाई से उसके हाथ की चूड़ी टूट गयी और हाथ में जख्म हो गया। पीडित शिक्षिका ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां बेगम व सहायक अध्यापक तरन्नुम परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरगूपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

6 - 2024-05-11T134429.415

पहले भी कई बार हो चुकी है मारपीट 
सहायक अध्यापक नेहा जैन की पिटाई का यह कोई पहला मामला नहीं है‌। इसके पहले भी इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षिका को पीट चुकी हैं। नेहा जैन ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक उनके साथ पहले भी कई बार मार पीट कर चुकी हैं। आरोप है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक कहकशां बेगम व सहायक अध्यापक तरन्नुम परवीन उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर अक्सर स्कूल से गायब रहती हैं। रजिस्टर पर फर्जी सीएल चढ़ाया जाता है‌। जब इसकी शिकायत की जाती हो तो उनके साथ मारपीट की जाती है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत वह जिलाधिकारी व बीएसए से भी कर चुकी हैं।  

बीएसए ने बीईओ से मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालय संझवल में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के बीत हुई मारपीट की घटना को बीएसए प्रेमचंद यादव ने गंभीरता से लिया है‌। बीएसए ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में मारपीट जैसी घटनाएं अक्षम्य हैं। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विद्यालय का माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।

ये भी पढ़ें -अमरोहा : छात्र को बस से उतार कर हॉकी व डंडों से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार