बहराइच: बौंडी और मटेरा थानाध्यक्ष की मौजूदगी में नहीं हो सकता निष्पक्ष चुनाव, सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया यह गंभीर आरोप

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- विधायक के स्वागत में अवकाश के बाद भी रिवाल्वर लेकर स्टॉफ के साथ जौनपुर गए थानाध्यक्ष

बहराइच: बौंडी और मटेरा थानाध्यक्ष की मौजूदगी में नहीं हो सकता निष्पक्ष चुनाव, सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया यह गंभीर आरोप

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अवकाश लेकर बौंडी थानाध्यक्ष पूरे स्टाफ के साथ छुट्टी पर रहने के बाद भी वर्दी में रिवाल्वर के साथ पूरे स्टाफ के साथ जौनपुर में लगे रहे। अब बौंडी के साथ मटेरा पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रही है। चुनाव आयोग को पत्र लिखने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने शनिवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बौंडी थानाध्यक्ष पूरी तरह से सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं। निष्पक्ष चुनाव में खलल डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय छुट्टी पर होने के बाद भी भाजपा के विधायक का रुतबा बढ़ाने के लिए सर्विस रिवाल्वर और पूरे स्टॉफ के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए।

इसकी शिकायत डीएम और एसपी के साथ प्रदेश के चुनाव आयुक्त से की गई। शिकायत के बाद चुनाव आयोग की ओर से जिला प्रशासन से आख्या मांगी गई। लेकिन अंजनी कुमार राय को थाने से हटाया नहीं गया है। ऐसे में चुनाव के दौरान थानाध्यक्ष को हटाया नहीं गया तो महसी में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक मई को फैक्स के द्वारा डीएम से आख्या मांगी थी। आख्या गई या नहीं मैं नहीं कह सकता हूं। लेकिन कल मुलाकात करने पर डीएम ने बताया कि आख्या जा चुकी है। लेकिन आज तक थानाध्यक्ष नहीं हटाया गया है। पुलिस और सामान्य प्रेक्षक से भी शिकायत की। ऐसे में चुनाव के एक दिन शेष रहने के बाद भी थानाध्यक्ष को न हटाना निष्पक्ष चुनाव पर कई सवाल खड़े उठ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने मटेरा थानाध्यक्ष पर भी कई आरोप लगाए।

 

ये भी पढ़ें -कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने औरैया में किया रोड शो, बोले- BJP सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और कितना अन्याय किया