बाराबंकी: सपा के जिला सचिव और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष BJP में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जोरों पर हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव वीरेंद्र वर्मा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा  के नेतृत्व में सैकड़ों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय व जिला प्रभारी अवनीश पटेल ने सभी को अंग वस्त्र भेंट कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने सभी का स्वागत किया।

सपा छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाले वीरेंद्र वर्मा ने बेनी बाबू के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले पीएल पुनिया को चुनाव में सबक सिखाने की बात कही।कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर सरदार पटेल का सम्मान  बढ़ाया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी क्षमता से मेहनत करूंगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में शैलेंद्र वर्मा, विपिन विश्वकर्मा, राजित राम चौहान, अजीत वर्मा, अंशु वर्मा, विमल वर्मा, अनुराग वर्मा, शिवप्रकाश साहू, महेंद्र वर्मा, अनूप वर्मा, आशीष कुमार गुप्ता, मोहित सोनी, मुकीम खान, ज्ञान विश्वकर्मा, सीताकांत वर्मा, मन्नान राईन, मोहम्मद इंतजार राईन पप्पू वर्मा आदि शामिल  रहे।

ये भी पढ़ें -43 साल की मेहनत का 20 मई को मिलेगा परिणाम :केएल शर्मा

संबंधित समाचार