अयोध्या: राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर बने आशीष, उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल किया ये मुकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने जनपद के आशीष शर्मा को सोशल इमरजेंसी रिस्पांस वालंटियर का राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाया है। यह उपलब्धि उनको गुजरात के अहमदाबाद में पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के लिए आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हासिल हुई है।   

इस उपलब्धि को हासिल करने वाले शर्मा प्रदेश के तीसरे शख्स हैं। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वर्ष 2001 में रेड क्रॉस के साथ एक स्वयं सेवक के रूप में जुड़े शर्मा 23 सालों में लगभग 10 हजार स्वयंसेवकों को मानव सेवा के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित कर चुके हैं तथा कोविड महामारी के दौरान मानवीय सेवा के लिए राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए थे। रेड क्रॉस की सहयोगी संस्था सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के अवैतनिक कोर कमांडर व सेंट जॉन एम्बुलेंस (इंडिया) व रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य आशीष शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी का धन्यवाद व्यक्त किया है l

ये भी पढ़ें -अब 21 मई को श्रावस्ती में आएंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों बदला प्लान

संबंधित समाचार