हल्द्वानी: हादसे में नहीं हुई मौत, शिक्षक की हत्या की गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब शिक्षक के भाई का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिम्मतपुर मल्ला ऊंचापुल मुखानी निवासी जितेंद्र सिंह दिगारी पुत्र स्व. नारायण सिंह दिगारी ने तहरीर में लिखा कि उसका भाई शमशेर सिंह दिगारी राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुटपुरी में शिक्षक था। वह 15 वर्षों से गाड़ी से ही हल्द्वानी से पुटपुरी आता-जाता था। बीती 22 अप्रैल को हैड़ाखान रोड पर रौसिला में उसकी मौत हो गई।

घटना को सड़क हादसा माना जा रहा था, जबकि इतने सालों से लगातार आने-जाने की वजह से शमशेर को रास्ते का हर मोड़ पता था। ऐसे में प्रतीत होता है कि घटना के वक्त उसके भाई के साथ कोई और भी था। 

संबंधित समाचार