लखीमपुर-खीरी: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सड़क पर उतरे दिव्यांग, डीएम ने दिखाई हरी झंडी...निकाली रैली
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए शनिवार को दिव्यांगों ने शहर में रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगों की जागरूकता रैली रवाना की।
डीएम ने दिव्यांगजनों को मतदान का संकल्प दिलाया। इसके बाद रैली शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। दिव्यांगों ने नारा दिया कि जन-जन की यही पुकार, वोट डालना अबकी बार। आदर्श मूक बधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों एवं नगर के दिव्यांग जनों ने पहले मतदान फिर जलपान, मतदान करना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है, मतदान करें और अपनी मनचाही सरकार बनाएं, आपके एक वोट की कीमत है किसी के प्रलोभन में ना आए और देश व धर्म की रक्षा के लिए वोट करें।
वोट का दिन अवकाश का दिन नहीं है मताधिकार का प्रयोग करें। अपने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए वोट करें। दिव्यांगजनों को मतदाता जागरूकता कैप देकर सम्मानित किया। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तौसीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: कार ने बाइक को मारी टक्कर...500 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत
