लखीमपुर-खीरी: कार ने बाइक को मारी टक्कर...500 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना पसगवां क्षेत्र में जहानीखेड़ा के निकट अज्ञात कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शनिवार की शाम लगभग छह बजे की है। हरदोई की कोतवाली पिहानी के गांव सलेमपुर निवासी श्याम (26) पुत्र सूरज प्रकाश अपने साथी अमन कुमार (23) पुत्र बृजेन्द्र कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। जहानीखेड़ा के निकट अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमन कार में फंसकर आधा किमी दूर तक घिसटता चला गया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी पसगवां लाया गया। श्याम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल अमन को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। चालक कार लेकर फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पीलीभीत के युवक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका 

संबंधित समाचार