Farrukhabad News: ऑटो रिक्शा पलटने से मची चीख-पुकार, तीन मतदान अधिकारी घायल
फर्रुखाबाद में ऑटो रिक्शा पलटने से तीन मतदान अधिकारी घायल
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मंडी समिति सातनपुर में लोकसभा निर्वाचन में पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रही तीन मतदान अधिकारी ऑटो रिक्शा पलटने से घायल हो गए। तत्काल अस्पताल भेज कर घायलों का इलाज कराया गया।
पोस्ट ऑफिस फतेहगढ़ में कार्यरत प्रदीप पांडे, आशीष दीक्षित और विमलेश की ड्यूटी मतदान अधिकारी के रूप में लगी हुई थी। रविवार वह ऑटो रिक्शा से मंडी समिति सातनपुर मैं पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होने के लिए जा रहे थे। वह लोग जैसे ही रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ऑटो रिक्शा पलट गया और यह तीनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने लोहिया अस्पताल भिजवाया।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: तालाब के दलदल में फंसा युवक, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला
