Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में कल कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान...पोलिंग पार्टियां रवाना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में कल कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा

उन्नाव, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिये मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है। चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने बीते दिनों कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग की थी।

रविवार पोलिंग पार्टियों को डीएम ने दोस्ती नगर स्थित फायर टेनिंग सेंटर से रवाना करवाना शुरू किया है। इस दौरान डीएम द्वारा समस्त जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारीगण पोलिंग पार्टियों के साथ ही रवाना होगे तथा सम्बन्धित बूथ पर ही रात में स्टे करेंगे।

Unnao SP (2)

पोलिंग पार्टियों के खाने-पीने की समस्त व्यवस्थाएं बूथ पर ही सुनिश्चित करायी गई है। इसके साथ ही अफसरों ने निर्देश दिये गये हैं कि बूथ के अन्दर कोई भी कर्मी, मीडिया को फोटो खींचने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। सभी मतदान केन्द्रों पर अनाधिकृत वीडियोग्राफी तथा मोबाइल आदि को ले जाने पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। 

समस्या पर कंट्रोल रूम से सम्पर्क करेंगे कर्मी

सभी अधिकारीगण निर्वाचन कन्ट्रोल रूम नं0 0515-820799 एवं 0515-820794 के सम्पर्क में रहेंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरन्त सम्पर्क करेंगे। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाएं उत्पन्न न हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा। 

4 जून को होगी मतगणना

13 मई सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होगा। इसके साथ ही इसकी मतगणना 4 जून को की जायेगी। जनपद में लोकसभा चुनाव हेतु 2498 बूथ केन्द्र बनाये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर 23 लाख 41 हजार 740 मतदाता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गंगा में नहाने के बाद दर्शन का बनाया प्लान और परमट घाट पहुंचे पांच दोस्त...एक की अधिक गहराई में जाने से हो गई मौत

 

संबंधित समाचार