Kanpur: गंगा में नहाने के बाद दर्शन का बनाया प्लान और परमट घाट पहुंचे पांच दोस्त...एक की अधिक गहराई में जाने से हो गई मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में परमट घाट में नहाने के दौरान युवक की मौत हो गई

कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली थानाक्षेत्र के परमट घाट पर रविवार सुबह दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अधिक गहराई में जाने से डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में पुलिस व परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अमन की मौत से परिजन बेहाल

विजय नगर निवासी अमन चक उर्फ चंदन (22) डेंटल का कोर्स करने के साथ ही डॉक्टर के पास प्रैक्टिस भी कर रहा था। उसके परिवार में पिता की मौत हो चुकी है। मां, बड़ा भाई अभिषेक व छोटी बहन कशिश है। अमन की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार दोस्तों के साथ बनाया प्लान, अधिक गहराई में जाने से डूबा

चाचा मनोज चक ने बताया कि रविवार सुबह 4:30 बजे वह चार दोस्त सुमित, रितिक, गोगा और अनुज के साथ गंगा नहाकर दर्शन करने का प्लान बनाया। प्लान के तहत सभी रविवार तड़के ऑटो से परमट पहुंचे। जहां सभी दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे। लेकिन अमन अधिक गहराई में जाने से डूब गया। इस पर साथी दोस्तों ने शोर मचाया। इस दौरान वहां मौजूद गोताखोरों ने उसकी तलाश की। घंटों की मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर सभी गए। जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि अधिक गहराई में जाने के कारण युवक डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कानपुर में सियासी गर्मी के बीच कल मौसम रहेगा नरम...चुनावी बिसात में मौसम के मिजाज पर नजर

 

संबंधित समाचार