OnePlus 12, OnePlus Open चलाने वाले हो जाएं होशियार, फोन में मिले चार ब्लॉटवेयर ऐप!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 टेक्नोलॉजीक्या आप आप OnePlus 12 और OnePlus Open कंपनी की ओर से टॉप हैंडसेट के रूप में पेश किए गए हैं। फोन यूज कर रहें हैं। कुछ यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

कुछ फोन यूजर्स का कहना है कि फोन सेटअप के दौरान डिवाइस ने उन्हें ब्लॉटवेयर ऐप यानी अनचाहे फोन में ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया। जो हैरानी की बात यह थी कि ये अनचाहे ऐप सेटअप के दौरान 'वनप्लस की ओर से' हेडर के तहत दिखाए जा रहे थे, जबकि ये थर्ड पार्टी ऐप्स थे।

इसी समस्या को देखत हुए एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  x पर इस के बारे में बताते हुए लिखा कि OnePlus 12 फोन भारत में डिवाइस सेटअप के दौरान चार एडिशनल थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल कर रहा है। इन समस्या को देखते हुए। जब कंपनी को पता चला तो कंपनी ने इस मामले में बड़ा एक्शन भी लिया। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने डिवाइस सेटअप के दौरान एक स्क्रीन को नोटिस किया और लिखा था "रिव्यू एडिशनल ऐप्स यह स्क्रीन यूजर को OnePlus 12 के सेटअप प्रोसेस के दौरान दिखाई दी। स्क्रीन पर चार ऐप्स दिखाए जा रहे थे जो Google Play स्टोर से थे। 

इनमें LinkedIn, Policybazaar. Block Blast और Candy Crush Saga का नाम आ रहा था। चारों ही ऐप्स डिवाइस द्वारा पहले ही सिलेक्ट कर लिए गए थे। ये चारों ऐप “From OnePlus” हेडर के नीचे दिखाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- 'कैंसर रोगियों को विकिरण की गलत खुराक, आरसीसी का अभी तक स्पष्टीकरण नहीं,' साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ बोले

संबंधित समाचार