Hardoi Loksabha: कार्मिक अपनी ही जेब करेंगे चाय-नाश्ते और खाने का भुगतान, ये मिलेगा भोजन
हरदोई, अमृत विचार। कहते है कि ज़रूरत पर अगर सामने वाला चुटकी भर नमक देता है तो कभी वक्त पड़ने पर एहसान जताने से नहीं चूकता,इसी लिए लोकसभा चुनाव में ड्य़ूटी पर लगे कार्मिक दूसरे के भरोसे न रहें,इसके लिए वहीं बूथ पर ही उनके चाय-नाश्ते और खाने का सारा बंदोबस्त किया गया है। गर्मागर्म चाय के साथ पकौड़ी और पकौड़े हों या फिर खाना,बस एक आवाज़ में सारा कुछ सामने होगा,लेकिन इसके लिए खुद की जेब से बस सस्ता-मद्दा भुगतान करना होगा।
लोकसभा चुनाव ड्य़ूटी पर रवाना हुए कार्मिक जब अपने बूथ पर पहुंचेंगे तो वहां उन्हे सिर्फ 10 रुपये के भुगतान पर गर्मागर्म चाय के साथ बिस्कुट दिया जाएगा। उसके बाद शाम को 7 बजे 50 रुपये के भुगतान पर खाना दिया जाएगा,जिसमें सब्ज़ी-रोटी,दाल-चावल के साथ सलाद होगी। अगले दिन सुबह वोटिंग वाले दिन 10 रुपये में गर्म पकौड़ी या पकौड़े के साथ 5 रुपये में चाय दी जाएगी। फिर 50 रुपये में दोपहर के खाने में पूड़ी-सब्ज़ी और चावल के साथ सलाद दी जाएगी। उसके बाद कार्मिको के बूथ से रवाना होने से पहले 10 रुपये में फिर चाय और बिस्कुट दिया जाएगा। सारा बंदोबस्त इस वजह से किया गया है कि कार्मिक बूथ पर बिल्कुल निष्पक्ष हो कर अपनी ड्य़ूटी करें और किसी दूसरे के खाने-पीने के प्रलोबन से दूर रहें।
ये भी पढ़ें -गोंडा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कर रहे जनसभा
