कासगंज: पांच सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध की गई गैंगस्टर की कार्यवाही, मंचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: जिले में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सक्रिय अपराधियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। पुलिस की कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा है। रविवार को पटियाली पुलिस ने पांच आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध किए हैं।  
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पटियाली पुलिस ने पांच सक्रिय अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शिव रतन निवासी गांव रतनपुर, दीपू, रामलखन निवासीगण गांव पावलढेरा कोतवाली गंजडुंडवारा, अर्जुन निवसी मुहल्ला खैरू कस्बा पटियाली शिवकुमार निवासी मुहल्ला वनखंडी कोतवाली गंजडुंडवारा के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, चोरी सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गिरोह बंद एवं सामाजिक विरोधी क्रियाकलापों सक्रिय रहते हैं।


ये भी पढ़े- कासगंज: नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, जिले भर में चलाया चेकिंग अभियान

संबंधित समाचार