बरेली: स्टाफ नर्स ने कमरों में लटके तालों का फोटो खींचकर ग्रुप में डाला तो बिफरे सीएमएस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन सौ बेड अस्पताल में शनिवार को 9 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे डॉक्टर

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को अवकाश के चलते आधे दिन की ओपीडी थी, लेकिन तीन सौ बेड अस्पताल में सुबह 9 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। एक स्टाफ नर्स ने कमरों में लटके तालों का फोटो खींचकर अस्पताल के वाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया। इसपर प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश चंद्रा स्टाफ नर्स को बिफर पड़े। उन्होंने स्टाफ नर्स को फटकार लगाई। स्टाफ नर्स काफी देर तक रोती रही। स्टाफ ने उसे समझाकर शांत कराया।

बताते हैं कि स्टाफ नर्स ने समय पर ओपीडी कक्ष का ताला न खुलने और हाजिरी रजिस्टर नहीं मिलने के विरोध में फोटो ग्रुप में शेयर किया था। हकीकत तो यह है कि अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं उजागर हो रही हैं, लेकिन प्रभारी सीएमएस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: भैंस-बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में दबंग युवक ने महिला को लाठी डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार