बरेली: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा, CCTV फुटेज भी देखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 ईवीएम के रख रखाव के संबंध में जानकारी ली

बरेली, अमृत विचार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को परसाखेड़ा स्थित स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कई बिंदुओं पर अफसरों को निर्देशित भी किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निरीक्षण के दौरान डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत अन्य अधिकारी भी थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक स्ट्रांग रूम के बाहर निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर जांच की। स्ट्रांग रूम में 3089 ईवीएम के रखरखाव के बारे में अफसरों से पूछा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी।

मतगणना को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसकी तैयारी में कोई कमी न रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अफसरों को ईवीएम की सुरक्षा, मतगणना की तैयारी को लेकर कई बिंदुओं पर आदेश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: जिन विद्यालयों का गिरा परीक्षाफल, उनसे पूछी जाएगी वजह... स्कूलों की तैयार हो रही सूची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज