Sita Navami 2024: कब है सीता नवमी? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Sita Navami 2024: भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता के जन्मोत्सव पर सीता नवमी मनाई जाती है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 16 मई 2024 को यह शुभ दिन आ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं सीता नवमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन पृथ्वी की कोख से माता सीता का प्राकाट्य हुआ था। संतान प्राप्ति की कामना लिए यज्ञ की भूमि जोत रहे राजा जनक को पुत्री के रूप में सीता जी मिली थीं। 

शुभ मुहूर्त
सीता नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई गुरुवार के दिन सबुह 6 बजकर 22 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति अगले दिन सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दौरान माता सीता और राम जी की पूजा करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 

पूजा विधि
इस दिन भी सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान कर घर के पूजा स्थल में लाल कपड़ा रखें और उसपर राम दरबार सजाएं। इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें। पूजा की शुरुआत में आपको पीले फूल माता सीता और राम जी को अर्पित करने चाहिए, इसके उपरांत चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद आप रामायण या रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं। पूजा के अंत में माता सीता और राम जी की आरती आपको अवश्य करनी चाहिए। इसके बाद प्रसाद के रूप में फल, मिठाई, खीर इत्यादि खुद भी ग्रहण करना चाहिए और घर के अन्य सदस्यों को भी देना चाहिए। इस सामान्य विधि से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

महत्व
सीता नवमी को महिलाएं सीता मां को अपना आदर्श मानते हुए पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मां सीता की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भी विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन विधि-विधान से माता सीता व राम की पूजा करने से 16 महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल और समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिलता है।

(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी दर्शन के लिए गलियों में लंबी कतारें, भीड़ देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले 

संबंधित समाचार