श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से बालिका की मौत, एक घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानडीह निवासी अबरार पुत्र मकबूल का घर नानपारा बदला मार्ग के किनारे स्थित है। सोमवार को अबरार की पुत्री निशा (4) व फिसा (7) घर के बाहर खेल रहीं थी। इसी बीच नानपारा की तरफ आ रहा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित हो गया। इससे उसने निशा व फिसा को टक्कर मार दिया। घटना में निशा की मौके पर ही मौत मौत हो गई। जबकि फिसा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिवार के लोगों ने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती कराया है। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बलरामपुर जिला के कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा निवासी सचिन सिंह पुत्र बृजेन्द्र बहादुर सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -Fatehpur Accident: हाईवे पर तीन किसानों को ट्रक ने रौंदा...दो की मौत, एक की हालत बताई जा रही गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात