बरेली: गले पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, SSP के आदेश 4 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बारादरी क्षेत्र में एक युवक नशे में महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध पर महिला को पीटा और कपड़े फाड़ दिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 30 मार्च को पति बाहर गए हुए थे। आरोप है कि रात में उसके मोहल्ले का आलम बेग शराब के नशे में महिला के घर में घुस गया। महिला की गर्दन पर चाकू रखकर वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए और पीटा। अगले दिन पति घर लौटे तो महिला ने घटना की जानकारी दी। 

पति आरोपी के परिजनों से शिकायत करने घर गए। वहां आरोपी के भाई मुकर्रम उर्फ मिक्की, भतीजा रजा खान और सोहेल अहमद ने महिला के पति के साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डीएम के सामने बिजली अफसरों ने कियाझूठा दावा, छानबीन कराई तो खुली पोल

संबंधित समाचार