Ganga Saptami 2024: आज है गंगा सप्तमी, इन चीजों का करें दान...जल्द होगा भाग्योदय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Ganga Saptami 2024: प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन धरती पर गंगा नदी का अवतरण हुआ था। इसलिए इसे गंगा जयंती के रूप में मनाते हैं। गंगा जयंती के अवसर पर गंगा नदी में स्‍नान करने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुलते हैं। आज यानी कि 14 मई को गंगा सप्तमी मनाई जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन किन कामों को करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है।

फल का करें दान
गंगा सप्तमी के दिन मौसमी फलों का दान करें। कहते हैं इन चीजों का दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। 

सत्तू और जल का दान
इस दिन जल का दान भी शुभ माना जाता है। जल का दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा आज के दिन सत्तू का दान भी लाभदायी होता है। गंगा सप्तमी के दिन सत्तू का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। 

गेहूं का करें दान
गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान के बाद दान जरूर करें। इस दिन अपनी क्षमतानुसार ब्रह्मणों को गेहूं का दान करें। गेहूं का दान करने से व्यक्ति को धन, वैभव और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

गंगा सप्तमी के दिन करें ये काम?

  • गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करें।
  • श्रीगंगा स्तुति और श्रीगंगा स्तोत्र का पाठ करें।
  • इस दिन अन्न-धन, फल, वस्त्र आदि चीजों का दान करें।
  • मां गंगा और भगवान सूर्य की पूजा करें।
  • संभव हो तो गंगा सप्तमी के दिन व्रत रखें।

(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- Sita Navami 2024: कब है सीता नवमी? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

संबंधित समाचार