बरेली: लापता 750 संक्रमितों को नहीं खोज पा रहा स्वास्थ्य विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अप्रैल से सितंबर तक 750 ऐसे कोरोना संक्रमित पाए गए जो कि जांच के बाद से गायब हैं। सैंपल देते समय इन लोगों ने गलत पता और फोन नंबर फार्म में भरा था। सैंपल रिपोर्ट आने पर टीम ने उन्हें भर्ती कराने की तैयारी की तो लोकेशन ही नहीं मिल सकी। जांच टीमें …

बरेली,अमृत विचार। अप्रैल से सितंबर तक 750 ऐसे कोरोना संक्रमित पाए गए जो कि जांच के बाद से गायब हैं। सैंपल देते समय इन लोगों ने गलत पता और फोन नंबर फार्म में भरा था। सैंपल रिपोर्ट आने पर टीम ने उन्हें भर्ती कराने की तैयारी की तो लोकेशन ही नहीं मिल सकी। जांच टीमें अब मोबाइल नंबर दर्ज करते समय ही उन्हें डायल कर वास्तविकता चेक करेंगी ताकि गलत नंबर न दिया जा सके।

जिले में अब तक करीब साढ़े 11 हजार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 750 ऐसे हैं जो अब तक मिले ही नहीं हैं जबकि पांच सौ से ज्यादा जो दूसरे जिलों के रहने वाले थे। जांच कराने से पहले जब फार्म भरा जाता है तो उसी समय लोग अपना गलत नाम-पता और मोबाइल नंबर भर देते हैं। ऐसे में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेट करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे संक्रमित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन पांच से सात संक्रमित ऐसे मिल रहे हैं जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है।

पुलिस से नहीं मिली मदद
शुरुआत में जब संक्रमितों के मोबाइल नंबर गलत पाए गए तो पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने नाम-पता तलाश किया लेकिन वह भी गलत मिला। इसके बाद पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद से आगे जिन लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका उनमें पुलिस की मदद के प्रयास भी नहीं हुए।

“लोग गलत मोबाइल नंबर डाल रहे हैं। ऐसे लोग संक्रमण फैला रहे हैं। मोबाइल नंबर सही हो इसके लिए अब तत्काल नंबर सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।” -डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

संबंधित समाचार