शेखूपुर: पतपरागंज बूथ पर सर्वाधिक 83.02, म्याऊं जूनियर हाईस्कूल में सबसे कम 27.13 प्रतिशत मतदान
बरेली, अमृत विचार: आंवला के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,04,687 मतदाता हैं जिनमें से 437 बूथों पर 2,25,489 यानी 55.72 प्रतिशत ने ही मतदान किया। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार यहां पतपरागंज बूथ पर सर्वाधिक 83.02 प्रतिशत और सबसे कम 27.13 फीसदी मतदान मतदान जूनियर हाईस्कूल म्यांऊ में हुआ है।
सर्वाधिक मतदान वाले बूथों में प्राइमरी स्कूल नगला कमरा नंबर एक शामिल है जहां 79.11 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल ललौआ नगला कमरा नंबर एक में 71.89, प्राइमरी स्कूल जोरी नगला कमरा नंबर दो में 70.70, प्राइमरी स्कूल गंगापुर कमरा नंबर एक में 75.65, प्राइमरी स्कूल रैसी नगला कमरा नंबर एक में 72.65,
प्राइमरी स्कूल संजरपुर कमरा नंबर एक में 73.86, प्राइमरी स्कूल चौड़ेरा शिकारपुर कमरा नंबर एक में 77.02, प्राइमरी स्कूल मिर्जापुर बिचौला कमरा नंबर एक में 78.74, प्राइमरी स्कूल घसनगला कमरा नंबर एक में 75.79 और प्राइमरी स्कूल धमेई कमरा नंबर एक में 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
सबसे कम मतदान वाले बूथों में गर्ल्स हाईस्कूल ककराला कमरा नंबर दो में 34.42, गर्ल्स हाईस्कूल ककराला कमरा नंबर एक में 35.47, प्राइमरी स्कूल कुड़ा शाहपुर कमरा नंबर दो में 36.96, प्राइमरी स्कूल शेखांऊ कमरा नंबर चार में 36.58, प्राइमरी स्कूल म्याऊं दक्षिण कमरा नंबर दो में 37.46,
प्राइमरी स्कूल ननखेरा कमरा नंबर तीन में 37.52 प्रतिशत, गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल शेखूपुर कमरा नंबर एक में 37.35, जूनियर हाईस्कूल बसरारा कमरा नंबर दो में 38.47, प्राइमरी स्कूल शेखूपुर कमरा नंबर दो में 39.09 और जूनियर हाईस्कूल बसरारा कमरा नंबर एक में 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें- कुतुबखाना पुल: जाम की चिंता छोड़ शुरू की सौंदर्यीकरण की तैयारी, वाल पेटिंग के साथ लुभाएंगी एलईडी लाइटें
