बरेली कॉलेज में आज से शुरू होंगे स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के प्रवेश पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में स्नातक के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के प्रवेश पंजीकरण बुधवार से शुरू हो जाएंगे। छात्रों को बीसीबी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करना होगा। वहीं कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पोर्टल अपडेट किया जा रहा है।

स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश त्रिपाठी ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स की 160 सीट, बीसीए की 160 सीट, बीबीए की 240 सीट और सभी यूजी डिप्लोमा की प्रत्येक की 30 सीट के सापेक्ष प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे। छात्रों को 10 जून तक पंजीकरण कराकर पंजीकरण स्लिप और सभी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होंगे। वहीं बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश पंजीकरण के लिए गुरुवार को पोर्टल खोला जाएगा।

अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश
रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालयों में जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक-दो दिन में पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे। अवंतीबाई महाविद्यालय में स्नातक में बीए की 720, बीकॉम की 160, बीएससी जीव विज्ञान की 80 और बीएससी गणित की 80 सीटों पर प्रवेश होंगे। अवंतीबाई कॉलेज का पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल अपडेट होने के बाद पंजीकरण शुरू होंगे। वहीं साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बीए की 720, बीएससी गृह विज्ञान की 60 और बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटें हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: महिलाओं पर ही परिवार नियोजन की जिम्मेदारी, नसबंदी का 60 फीसदी भी लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा पुरुष 

 

संबंधित समाचार