मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, 'हर महीने 10 किलो राशन देंगे'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि केंद्र में यदि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को हर महीने 10 किलो राशन दिया जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा "मोदी सरकार गरीबों को फ्री में 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो हम गरीबों को हर महीने पांच नहीं 10 किलो राशन देंगे।"

इस बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुफ्त राशन को लेकर कहा कि यह गरीबों का हक है और कांग्रेस ने ही गरीबों को तो हक दिया है। उन्होंने कहा "जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है। 

अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है।" उन्होंने कहा "महात्मा गांधी जी कहते थे कि सरकार का काम है सबसे गरीब के आंसू पोंछना। आज उसका एकदम उल्टा हो रहा है। जो गरीब है, उसका जीना मुश्किल हो गया है।" 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा करने का दिया आदेश

संबंधित समाचार