Fatehpur: फर्जी चैटिंग ससुरालियों को भेजकर तुड़वाई युवती की शादी...पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में फर्जी चैटिंग ससुरालियों को भेजकर तुड़वाई युवती की शादी

फतेहपुर, अमृत विचार। युवती ने एक युवक पर व्हाट्सएप और फेसबुक पर फर्जी चैटिंग होने वाले ससुरालियों को भेजकर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक इसके बाद युवक फोन कर शादी का दबाव बना रहा है। मामले में युवती की तहरीर पर मलवां पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मलवां थाने क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां दो साल से बीमार है। मां को सहारा देने के लिए किसी की जरूरत पड़ती है। कानपुर के हैलट अस्पताल में कानपुर देहात के रूरा नाई बाजार वार्ड नंबर सात के शिवम गुप्ता से मुलाकात हुई। वह मां की मदद करने लगा।

दवा लेने का बिल बनवाते समय दुकानदार के पूछने पर अपना मोबाइल नंबर बताया। उसका मोबाइल नंबर शिवम ने नोट कर लिया। घर आने के बाद शिवम गुप्ता ने एक बार फोन किया। उसके मोबाइल नंबर की फर्जी आईडी बनाकर शिवम व्हाट्सएप व फेसबुक चलाने लगा।

इसकी जानकारी नहीं थी। उसकी शादी रायबरेली जिला के लालगंज में तय हो गई। गोदभराई चार मार्च को हुई। शादी की तारीख 18 अप्रैल 2024 निर्धारित हुई। उसने गोदभराई, वरीक्षा की फोटो फेसबुक पर डाली। फोटो देखकर शिवम गुप्ता भड़क उठा। उसे फोन पर खुद से शादी से बात कही। 

शादी न करने पर फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने की धमकी दी। विरोध करने पर शिवम ने फर्जी व्हाट्सएप चैट होने वाले ससुराली व अन्य रिश्तेदारों को फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। इससे उसकी शादी टूट गई। परिजनों को आपबीती बताई। 

परिजनों ने रूरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिवम गुप्ता को बुलाया। उसने फर्जी आईडी बनाकर व्हाट्सएप चैट तैयार करने और शादी तुड़वाने की बात कबूल की। थाने में 10 मार्च को समझौता हुआ। उसने चैटिंग मैसेज व फेसबुक आईडी डिलीट करने की बात कही। 

इसके बाद 16 अप्रैल को उसके बड़े पापा को शिवम ने फोन किया और शादी करने की धमकी दी। इन हालातों में आत्महत्या को मजबूर है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur Crime: दुष्कर्म के आरोपी ने खुद को घिरता देख झोंका पुलिस पर फायर, मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार