बहराइच : आईसीपी का सुचारू रूप से करें संचालन : संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बैठक 

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव बुधवार शाम को भारत नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा पहुंची। उन्होंने भूमि पत्तन का संचालन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त सचिव ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गृह मंत्रालय सीमा प्रबंधन की संयुक्त सचिव आईएएस पौसमी बसु बुधवार शाम भारत नेपाल सीमा का भ्रमण करने पहुंची। संयुक्त सचिव ने जांच चौकी रुपईडीहा, रंजीत बोझा, सीमा चौकी रंजीत बोझा एवं व्यापार और पारगमन का भ्रमण किया। उन्होंने आईसीपी (जांच चौकी) पर उपलब्ध संसाधनों का भ्रमण कर उसके बारे में जानकारी ली।

इसके बाद संयुक्त सचिव ने एकीकृत जांच चौकी सभागार में बैठक कर सीमा सुरक्षा के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा कि आईसीपी को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने जांच चौकी में संसाधनों की कमी के बारे में जानकारी दी।

संयुक्त सचिव ने सीमा पर अपराधों, अवैध गतिविधि, तस्करी के कारण, ड्रग्स इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के साथ ग्रामीणों से संबंध एवं उनके समस्याओं के साथ गांव के विकास के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान जेएस विवेक कुमार, कामंडेंट दिनेश धमेजा, अशोक कुमार सिंह एसडीओ डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा, जोशी मैनेजर आईसीपी, थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

 

संबंधित समाचार